बिजनौर, अप्रैल 22 -- बिजनौर। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगरपालिका परिषद, बिजनौर ने बुधवार को सख्त रुख अख्तियार किया। प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिससे अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। ​नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में यह अभियान बुधवार दोपहर बाद शुरू हुआ। टीम ने सिविल लाइन्स से लेकर नुमाइश ग्राउंड चौराहे तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को साफ किया।​अस्थाई निर्माण पर प्रहार के तहत अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे अवैध खोखे, टीनशेड और अन्य अस्थाई निर्माणों को हटाया गया। नगरपालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध रूप से लगे बड़े बोर्ड, होर्डिंग्स और फुटपाथ पर किए गए पक्के अवरोधों को ध्वस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- जाम से निजात के लिए शहर से अति...