प्रयागराज, मई 6 -- सिविल लाइंस व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उनके पति पीसी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिव शंकर सिंह, वेदपति मिश्र (आईएएस, महानिदेशक पर्यटन), आशीष अरोड़ा, शेख दावर, शशांक जैन, अनिल सुनेजा, राजकमल जायसवाल, रितेश सिंह, संजीव कपूर, सरदार रणवीर सिंह, सर्वेश पाल, मेघराज यादव, हरीश बक्शी, राजेश जायसवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...