प्रयागराज, मार्च 11 -- सिविल लाइंस के हॉट स्टफ चौराहे के समीप एक युवक को घेरकर पिटाई करने और कई राउंड हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि इन्हीं मनगढ़ युवकों ने साउथ मलाका में एक महिला के घर में भी घुसकर मारपीट की। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इधर, पुलिस का कहना है कि मारपीट के आरोप में तीन युवकों का शांति भंग में चालान किया गया था। वायरल वीडियो में हॉट स्टफ चौराहे पर एक युवक पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। जबकि, उसके आधा दर्जन से अधिक साथी एक युवक को बीच सड़क पर घेरकर बुरी तरह पीट रहे हैं। वारदात करीब एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। इसी रात साउथ मलाका इलाके में भी इन युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट की थी। महिला का आरो...