प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित प्रयागकुंज अंसल अपार्टमेंट में मंगलवार को मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में लगभग 20 लोग घायल हो गए, जिनमें अपार्टमेंट में रहने वाली 72 वर्षीय अंजू अरोड़ा की हालात गंभीर हो गई। अंजू को एसआरएन के मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल राजू यादव का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले 20 फरवरी को आजाद पार्क में मधुमक्खियों के काटने से 52 छात्राएं घायल हो गई थीं। सिविल लाइंस में राम मंदिर के पास स्थित अंसल अपार्टमेंट में गंगा, यमुना, सरस्वती और कामायनी चार ब्लॉक हैं, जिसमें लगभग 100 परिवार रहते हैं। उसी अपार्टमेंट के यमुना ब्लॉक में अंजू अरोड़ा रहती हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब अंजू परिसर में सूख रहे कपड़े को उठाने नीचे उतरी थीं, तभी सरस्वती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.