प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। कभी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं की भीड़ से गुलजार रहने वाला सिविल लाइंस इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। कोचिंग संस्थानों के बाहर लगने वाली भीड़, छात्र-छात्राओं की आवाजाही और वाहनों की भीड़ अचानक बहुत कम हो गई हैं। क्षेत्र के अधिकतर कोचिंग संस्थानों के गेट तो खुले हैं, लेकिन कक्षाओं में पढ़ने वालों की मौजूदगी बेहद कम हो गई है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में एक्शन शुरू: फायर ब्रिगेड की टीम को देख अंदर से बंद कर लिया गेट, तीन कोचिंग सेंटर सीलसुरक्षा जांच और कार्रवाही पीडीए और अग्निशमन विभाग की ओर से कोचिंग संस्थानों और बहुमंजिला इमारतों में सुरक्षा मानकों की जांच और कार्र‌वाई के बाद कई संस्थानों ने एहतियातन कक्षाएं बंद कर दी हैं। कुछ कोचिंग संचालकों ने अस्थायी छुट्टी कर दी है, जबकि कुछ संस्थानों मे...