रामपुर, अप्रैल 22 -- रामपुर। जिले में एसआईआर फॉर्म में तथ्यों को छुपाकर गलत जानकारी भरने के आरोप में दर्ज केस में सिविल लाइंस थाना पुलिस की विवेचना पूरी हो गई है। पुलिस ने इस केस में एफआर लगाई है। एसआईआर के दौरान संज्ञान में आया था कि मतदाता क्रमांक 645 आमिर (वर्तमान में दुबई में निवासरत) एवं 648 दानिश (वर्तमान में कुवैत में निवासरत) के नाम से गणना प्रपत्र भरे गए हैं। आरोप लगाया था कि दोनों व्यक्तियों की माता द्वारा तथ्यों को छिपाते हुए अनुचित रूप से उनके नाम से गणना प्रपत्र प्रस्तुत किए गए। कई वर्षों से रहने वाले अपने दो बेटों के बारे में गलत जानकारी एसआईआर फॉर्म में भर दी। इतना ही नहीं उन्होंने फॉर्म में फर्जी साइन भी कर दिया। बीएलओ के फॉर्म का डिजिटाइजेशन करने पर यह फर्जीवाड़ा सामने आया। इस पर सिविल लाइंस थाने में आमिर खां,दानिश खां और ...