बरेली, मार्च 23 -- तेज रफ्तार डंपर ने चौकी चौराहे पर स्कूटी सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक उसे रोक नहीं सका और स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई। इससे गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान चौकी चौराहे पर जाम भी लग गया। रविवार रात करीब पौने 11 बजे एक डंपर तेज रफ्तार में पोस्ट ऑफिस की ओर से चौकी चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान चौकी चौराहे के पास एक स्कूटी सवार डंपर की चपेट में आ गया। डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद भी चालक उसे नहीं रोक सका और स्कूटी उसमें फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस हादसे में स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और भागने की कोशिश कर रहे चालक को डंपर से निकालकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.