प्रयागराज, जून 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस में बुधवार देर रात सड़क हादसे में सपा नेता रत्नेश यादव की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सपाइयों व अन्य राजनीति दलों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी।हंडिया थानाक्षेत्र के दमदम गांव निवासी रत्नेश यादव सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव थे। वह प्रिंटिंग प्रेस भी चलाते थे। वह बुधवार रात अपने तीन दोस्तों के साथ प्रेस से निकलकर सिविल लाइंस पहुंचे। जहां खाना खाने के बाद सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। रात करीब एक बजे दोसा प्लाजा चौराहे के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सिविल लाइंस पुलिस ने घाय...