प्रयागराज, अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की सिविल लाइंस डिपो शाखा में शुक्रवार को चुनाव पर्यवेक्षक नंदलाल पाल की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में संघ के निवर्तमान प्रदेश महामंत्री सत्य नारायण यादव और क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रबली उपाध्याय की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया के बाद सर्वसम्मति से सैयद मुजम्मिल नूर को शाखा अध्यक्ष और दीपक शर्मा को शाखा मंत्री चुना गया। शाखा उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह और अनुज त्रिपाठी, जबकि संयुक्त मंत्री के रूप में विपिन कुमार तिवारी, प्रवीण विक्रम सिंह और गंगा प्रसाद सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन मंत्री के जय सिंह यादव और सह संगठन मंत्री के रूप में मुकेश पाल का चयन हुआ। यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मचारी संघ के अतुल शाखा अध्यक्ष और विकास मंत्री चुने गए कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह या...