सिविल लाइंस जलमीनार से दस दिनों से जलापूर्ति ठप
बक्सर, जून 26 -- निदान नहीं भीषण गर्मी में लगभग पंद्रह हजार की आबादी प्रभावित है वार्ड के लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है फोटो संख्या- 07, कैप्सन- सिविल लाइन स्थित पानी टंकी। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सिविल लाइंस क्लब परिसर स्थित बुडको जलमीनार का मोटर खराब होने के कारण चार वार्ड में बीते दस दिनों से जलापूर्ति ठप है।
जलापूर्ति बंद होने के कारण इससे वहां के लोगों का हाल-बेहाल है। इस गर्मी और चिलचिलाती धूप में लोग पानी की जुगाड़ में सुबह से ही निकल जाते है। इन वार्ड के लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस संबंध में जलमीनार के सूत्रों ने बताया कि मोटर को दुरुस्त कराने के लिए पटना भेज दिया गया है। वहां से आने के बाद ही जलापूर्ति शुरु हो सकेगी। इधर, स्थानीय लोगों ने बातचीत के क्रम में बताया कि सिविल लाइंस स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.