प्रयागराज, जनवरी 6 -- सिविल लाइंस अब नो ई-रिक्शा जोन घोषित किया जाएगा। मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर काम करने के निर्देश दिए गए। पुलिस, परिवहन विभाग एडीएम सिटी के साथ समन्वय बनाकर इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार करेगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाएगा। शिक्षा विभाग इसका प्रारूप तैयार करेगा। अफसरों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में 149 लोगों की जान मार्ग दुर्घटना में गई, इस बार इस महीने में यह संख्या 133 पहुंच गई है। इसे 60 फीसदी तक कम करने के निर्देश दिए गए। महाकुम्भ में पत्थर गिरजाघर के पास रखे गए बोल्डरों को हटाने के लिए कहा गया। परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि बिना फिटनेस वाहन संचालन करने वाले स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करें। घने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.