बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को सिविल लाइंस परिसर में नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। एसएसपी ने कहा कि मिशन शक्ति केन्द्र का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। यहां महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित और संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र पर प्रशिक्षित पुलिस कर्मी महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनेंगे और आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी और महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी। पुलिस प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं के लिए भरोसेमंद सहारा बनेगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.