प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- सिविल लाइंस क्षेत्र की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार से मुलाकात कर सर्विस लेन को वन-वे किए जाने की मांग की। कहा कि सुभाष चौराहे की ओर से आने वाले वाहन विपरीत दिशा की सर्विस लेन में घुस जाते हैं, जिससे एमजी मार्ग सहित पूरे सिविल लाइंस क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह, जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन, महासचिव पल्लवी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी, विजय आडवाणी ने पुलिस आयुक्त को बताया कि सिविल लाइंस की प्रमुख सड़कों एसपी मार्ग, एमजी मार्ग एवं नवाब यूसुफ रोड पर कार व स्कूटर मैकेनिकों ने अतिक्रमण कर लिया है। मरम्मत के नाम पर खड़े वाहनो...