सिविल में डॉक्टर की सलाह के लिए कतार में नहीं लगना होगा
लखनऊ, मई 19 -- सिविल अस्पताल की ओपीडी में अब डॉक्टर की सलाह के लिए मरीजों को घंटों लाइन में नहीं लगना होगा। ओपीडी में टोकन व्यवस्था लागू की गई है। टोकन नम्बर के आधार पर ही मरीज डॉक्टर को दिखा सकेंगे। जिससे प्रतिदिन आने वाले हजारों मरीजों ने राहत की सांस ली है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन तीन से चार हजार मरीज आ रहे हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे से मरीजों को पंजीकरण के लिए लंबी कतार में लगना पड़ रहा था। उसके बाद मरीजों को डॉक्टर की सलाह के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। अस्पताल प्रशासन ने अब टोकन सिस्टम लागू किया है। यह भी पढ़ें- दम तोड़ रही ओपीडी सेवाएं, मरीजों से लेकर तीमारदार तक परेशान अभी 17 विभागों में टोकन प्रणाली शुरू की है। मरीजों को अब एक टोकन नंबर दिया जाएगा। उन्हें अपनी बारी आने पर ही डॉक्टर के पास जाना होगा। इससे अस्पताल परिसर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.