धनबाद, मार्च 15 -- लॉ कॉलेज धनबाद में शनिवार को सिविल लिटिगेशन एवं स्ट्रेटेजिक एडवोकेसी विषय व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता अधिवक्ता सोमनाथ चौधरी ने कानून के छात्रों को सिविल मुकदमों की प्रक्रिया, वकालत की रणनीतियों तथा प्रभावी वकालत के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सिविल और क्रिमिनल मामलों के बीच के अंतर को विस्तार से समझाया। सिविल मुकदमों की शुरुआत से लेकर उसकी प्रक्रिया तक के विभिन्न चरणों पर चर्चा की। अधिवक्ता सोमनाथ चौधरी ने छात्रों को बताया कि सिविल लिटिगेशन क्या होता है, मुकदमे की ड्राफ्टिंग किस प्रकार की जाती है, अदालत में सूट फाइल करने की प्रक्रिया क्या होती है। उन्होंने वकालतनामा क्या होता है। उसकी कानूनी महत्ता और अधिवक्ता द्वारा किसी पक्ष का प्रतिनिधित्व करने में उसकी भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानक...