बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- फोटो : वकील-अधिवक्ता दिनेश कुमार। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। सिविल मामलों में कोर्ट में सरकार का पक्ष प्रस्तुत करने के लिए राज्य सरकार ने वरीय अधिवक्ता व नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव दिनेश कुमार को सरकारी वकील (जीपी) नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। उनके मनोनयन पर अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की है। अधिवक्ता सुभाष चंद्र तिवारी, दीपक कुमार रस्तोगी, कैसर इमाम, संजय कुमार, अनूप वर्मा, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, मनीष रस्तोगी, दीपक कुमार, संजीव कुमार, विनय कुमार, राजेश कुमार झूलन आदि ने कहा कि इनके मनोनयन से सिविल मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और जमीन संबंधी विवाद में गरीबों और पीड़ित को शीघ्र न्याय मिलेगा। दिनेश, वरीय अधिवक्ता गीता प्रसाद सिंह के पुत्र और कागजी मोहल्ला के निवासी हैं। अधिवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.