बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। जिला सिविल बार हाल में ईद-उल-फितर के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद अमीन एड. ने ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। गौरतलब हो कि बाबू मोहम्मद अमीन एड. पिछले लगभग 50 वर्षों से प्रत्येक वर्ष ईद के बाद इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी संवाद किया। इस अवसर पर सिविल बार के अध्यक्ष बाबू तारा सिंह, मंत्री सौरभ रस्तोगी, तौसीफ अहमद, नरेंद्र सिंह, राजकुमार गुप्ता, काजी नदीम, निवर्तमान महामंत्री विशाल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल तथा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद सदीक सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.