सिविल बार चुनाव के लिए 15 नामांकन पत्र दाखिल
सोनभद्र, अप्रैल 8 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल बार एसोसिशन चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन बुधवार को गहमा-गहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। मंगलवार और बुधवार को चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 15 नामांकन दाखिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया हैं। अध्यक्ष पद के लिए शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट तथा रामलोचन तिवारी एडवोकेट शामिल हैं। सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया हैं, जिसमें अंजनी सिंह एवं ज्ञानी सिंह शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष से ऊपर के लिए सत्यनारायण यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के लिए राजीव मिश्र एवं रामलखन सिंह तथा सह सचिव प्रकाशन के लिए अभिनाथ यादव, सह सचिव पुस्तकालय राहुल अग्रहरी ने नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.