लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- बुधवार को निघासन सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। इसके बाकी सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने जा चुके थे। केवल अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में विमल गुप्ता ने छोटेलाल वर्मा को पंद्रह मतों से हरा दिया। 18 मार्च से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद बुधवार सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक सदस्य वकीलों ने अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के लिए मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तम गुप्ता और सहायक चुनाव अधिकारी अशोक वर्मा ने चुनाव संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि 118 सदस्य वकीलों में से 115 ने वोट डाले। सवा तीन बजे से मतगणना शुरू की गई। आधे घंटे बाद इसके नतीजे घोषित कर दिए गए। छोटेलाल वर्मा को पचास और विमल गुप्ता को 65 मत मिले। विमल गुप्ता को पंद्रह वोटों से विजयी घोषित करते हुए प्रमाणपत्र दिया गया। अन्य पदाधिकारियों में राकेश वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.