औरैया, अप्रैल 17 -- बिधूना, संवाददाता। सिविल बार एसोसिएशन बिधूना का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणामों में विजय पाल शाक्य अध्यक्ष और फिरोज अहमद महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के मुकाबले में विजय पाल शाक्य ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनुज धनगर को हराया। शाक्य को 39 वोट मिले, जबकि धनगर को 25 मत प्राप्त हुए। वहीं महासचिव पद पर फिरोज अहमद एडवोकेट ने 35 वोट हासिल कर दिलीप कुमार 29 वोट को पराजित किया।निर्वाचन समिति के अनुसार बार के कई अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र राठौर, संयुक्त मंत्री अवनीश कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ सदस्य के रूप में अवनीश कुमार और रजनी शाक्य तथा कनिष्ठ सदस्य के रूप में सपना चौहा...