मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर की वर्ष 2026-2027 की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए गए। सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव होने है, जिसके लिए सोमवार को अधिवक्ताओं द्वारा नामांकन किए गए। नामांकन के बाद जांच की गई। जांच के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा सूची जारी की गई।अध्यक्ष पद हेतु विकास सिंह चौहान, नीरज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अजय कुमार, संजीव त्यागी, उपाध्यक्ष पद हेतु आकाश कुमार, गिरीश कुमार, कोषाध्यक्ष पद (महिला) हेतु ममता शर्मा, निर्मला त्यागी, महासचिव पद हेतु राजू कुमार, नरेंद्र कुमार पाल, संयुक्त सचिव पद (प्रशासन) हेतु संदीप कुमार, संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद (लेखा) हेतु ध्रुव कुमार, नितिन त्यागी, संयुक्त सचिव पद (पुस्तकालय) हेतु मुकेश कुमार, रवि कुमा...