हरदोई, जून 29 -- शाहाबाद। शाहाबाद के अल्हापुर तिराहा स्थित टैक्सी (टेंपो) स्टैंड पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अपर पुलिस अधीक्षक एवं वर्तमान में क्षेत्राधिकारी शाहाबाद का कार्यभार देख रहे आलोक राज नारायण सिविल ड्रेस में बाइक से मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट तक चुपचाप वसूली का पूरा खेल देखते रहे। दो युवक टेंपो चालकों से पैसे वसूलते नजर आए वैसे ही उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतीश राठौर निवासी शाहाबाद तथा विनोद सिंह निवासी पाली के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर ही स्थानीय पुलिस बल बुलाकर हिरासत में लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक की इस अचानक कार्रवाई से टैक्सी स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं अवैध वसूली में शामिल अन्य लोगों में भी ...