वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। सिविल डिफेंस के चेतगंज स्थित प्रधान कार्यालय में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को डीएम सत्येन्द्र कुमार करेंगे। उप नियंत्रक सिविल डिफेंस जितेंद्र देव सिंह ने बताया कि वार्डेन एवं स्वयंसेवकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण तीन चरणों में संपन्न होंगे। 360 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरा चरण 27 जनवरी तथा तीसरा 3 फरवरी से होगा। प्रशिक्षण के दौरान नागरिक सुरक्षा उपायों की जरूरत, आपदाओं से संबंधित जानकारी और स्वयंसेवकों की भूमिका सहित अन्य विषयों पर सात दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.