मथुरा, अप्रैल 5 -- नागरिक सुरक्षा संगठन मथुरा की वार्डन पोस्ट संख्या एक की समीक्षा बैठक में स्वयंसेवकों की कार्यक्षमता बढ़ाने और विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। औरंगाबाद स्थित आचार्य चरण महाप्रभु श्रीमद‌् बल्लभ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी अधिकारी अपर जिला अधिकारी (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्य, सहायक उप नियंत्रक, मुख्य वार्डन, उप-मुख्य वार्डन, प्रभागीय वार्डन, उप-प्रभागीय वार्डन और वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की गई। ​पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर इंजीनियर अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में, सभी वार्डनों और स्वयंसेवकों को केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में होने वाले आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने...