लखनऊ, दिसम्बर 15 -- इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में नागरिक सुरक्षा संगठन के तीसर बैच के वार्डेन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। उद्घाटन एडीएम पूर्वी महेंद्रपाल सिंह ने किया। चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने प्रशिक्षण की उपयोगिता समझाई। बताया कि एक प्रशिक्षित स्वयंसेवक समाज में किस तरह की भूमिका अदा कर सकता है। किसी आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा संगठन के क्या दायित्व हैं। बगैर समय गंवाए कैसे सक्रिय होना है। एडीएम महेंद्रपाल सिंह ने प्रशिक्षित वार्डेन एक पेशेवर की तरह व्यवहार करता है। हर आफत की स्थिति से कैसे निपटा जा सकता है। इस दौरान डिवीजनल वार्डेन मो. नफीस, रामगोपाल, दिनेश माथुर, गुफरान एश्वर्य अनिल अरविन्द्र मिश्रा उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.