सिविल जज ने स्कूली बच्चों को बताये यातायात के नियम
काशीपुर, मार्च 12 -- जसपुर। सिविल जज जहांआरा अंसारी ने ग्राम मेघावाला के ग्लोबल मिलेनियम इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को यातायात के नियम बताए। गुरुवार को स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य ग्रेसी मन्नार ने सिविल जज जहांआरा अंसारी का स्वागत किया। सिविल जज ने बच्चों को सड़क सुरक्षा, शिक्षा के अधिकार, मोबाइल से नुकसान एवं फायदे के बारे में बताया। साथ ही बच्चों को जज बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को रेड, ग्रीन, येलो लाइट के बारे में भी बताया। उन्होंने नालसा की स्कीम के साथ ही 14 मार्च को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी। यहां प्रबंधक भीम सिंह, पैनल अधिवक्ता अजहरुद्दीन, प्रदीप कुमार, बीएस गौतम, मुनेश, लता आकाश, सोनू, आदेश, संगीता, अनीस अहमद, जेबा, एकता, सचिन, हिमानी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.