बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- तहसील डिबाई में तैनात सिविल जज सिद्धार्थ कुमार गौतम के जिला देवरिया स्थानांतरण होने पर बार एसोसिएशन द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर सिविल जज को फूल माला पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सिविल जज सिद्धार्थ कुमार गौतम ने डिबाई में बिताए समय को यादगार बताते हुए कहा कि उन्हें यहां के अधिवक्ताओं और सहयोगियों से हमेशा सहयोग और सम्मान मिला। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीपाल सिंह ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जय सिंह, सचिव एडवोकेट चौधरी गेंदालाल, एल्डर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट अरविंद कुमार सिंह सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।----- यह भी पढ़ें- मुंसिफ योगेश चौधरी को बार एसोसिएश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.