शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- सिविल जज जूनियर डिवीजन पारस यादव का प्रमोशन एसीजेएम/अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन हरदोई के पद पर होने पर सिविल बार एसोसिएशन पुवायां के सम्मानित अधिवक्ताओं ने मोमेंटो देकर भव्य तरीके से विदाई दी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि उनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा और हर तरीके से लोगों को न्याय दिलाने में काफी योगदान भी रहा। वह एक अच्छे जज के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति हैं। जिनको हम सभी लोग हमेशा याद करते रहेंगे। इस दौरान कृष्णानंद राठौर ,ओमपाल सिंह यादव, संतोष शर्मा, संतोष पांडेय, मुकेश कुमार द्विवेदी, रमरेश सिंह चौधरी, मनीष मिश्रा, शोभित भदौरिया, केसी राजपूत आदि अधिवक्ता मौजूदरहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.