रांची, मार्च 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) का संशोधित रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा समीक्षा की जा रही है। जेपीएससी की ओर से यह जानकारी हाईकोर्ट को दी गई है। जेपीएससी के इस अंडरटेकिंग के बाद हाईकोर्ट ने याचिका निष्पादित कर दी। संगीता कुमारी जूली परवीन और लक्ष्मी कुमारी ने याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित मामले में जेपीएससी की एसएलपी खारिज कर दी। बाद में सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य आदेश के अनुसार, उत्तर पुस्तिका की दोबारा समीक्षा की प्रक्रिया चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.