सिविल क्षेत्र में दबिश डालने पर दरोगा सस्पेंड
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- लखीमपुर। गोला जीआरपी चौकी में तैनात रहे दरोगा निलंबित हो गये। जीआरपी दरोगा इससे पहले भी विवादों में रहे चुके हैं।जीआरपी चौकी में तैनात रहे दरोगा विनोद सिंह निलंबित हो गये। बताया जाता है कि विनोद सिंह सिविल क्षेत्र में बिना सिविल पुलिस के साथ दबिश डालने पहुंचे थे। शिकायत पीड़ित पक्ष ने जीआरपी के एसपी से वीडियो सहित कर दी। एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। इससे पहले भी गोला स्टेशन पर ही एक मामले की शिकायत होने पर इनको लखीमपुर अटैच किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.