सिविल कोर्ट स्वास्थ्य केंद्र में मिली अनियमितता ,जांच
बगहा, जून 30 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र के संचालन में अनियमितता की शिकायत पर मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने औचक जांच की। न्यायालय की ओर से स्वास्थ्य केंद्र के संचालन, दवा वितरण और अभिलेखों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद की गई जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। सिविल सर्जन ने संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। निरीक्षण के दौरान सीएस ने उपस्थिति पंजी की जांच में पाया गया कि जीएनएम कृष्ण गोयल लगातार अनुपस्थित थे। चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार द्वारा उनकी अनुपस्थिति दर्ज कर उपस्थिति काट दी गई थी, लेकिन बाद में बिना किसी सक्षम आदेश के उपस्थिति पंजी में फिर से अपनी उपस्थिति दर्ज कर ली गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News सदर अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.