मऊ, जनवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर बार की एल्डर कमेटी ने चुनावी कार्यक्रम की सोमवार को घोषणा कर दी । इल्डर कमेटी की बैठक के बाद कमेटी के चेयरमैन गुरूनरायन पाण्डेय ने 2026 की नई कार्यकारिणी के कुल 22 पदों के चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। इल्डर कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि अध्यक्ष , महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि 8 जनवरी को 11 बजे से 3 तक, 9 जनवरी को 11 बजे से 2 बजे तक नियत किया है। नामांकन प्रपत्रो की जांच 9 जनवरी को ही 2.30 से 3.30 बजे तक तथा नामांकन वापसी 9 जनवरी को ही 3.30 बजे से 4 बजे के तक निर्धारित किया है। जबकि मतदान 16 जनवरी को 10 बजे से 4 बजे तक होगा। वहीं मतगणना 17 जनवरी को और परिणाम की औपचारिक घोषणा ...