गोपालगंज, फरवरी 26 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट गोपालगंज में न्यूनतम मजदूरी के आधार पर अटेंडर पद पर अस्थायी भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों से जिला नियोजनालय गोपालगंज के माध्यम से 6 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार यह नियोजन पूर्णतः अस्थायी प्रकृति का होगा तथा बिहार सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। नियोजन की अवधि एक बार में अधिकतम एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। इससे नियमित नियुक्ति का कोई दावा मान्य नहीं होगा। आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों का मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखा गया है। साथ ही अभ्यर्थी का चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ एवं उत्तम आचरण वाला होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आवश्यक स्वप्रमाणित अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.