गिरडीह, अप्रैल 29 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती है। इसे सच कर दिखाया है धनवार थाना क्षेत्र के बेलदराडीह निवासी रोशन कुमार ने। मजदूरी और खेती-बारी करने वाले दिवाकर सिंह के पुत्र रोशन का चयन झारखंड सिविल कोर्ट में सहायक के पद पर हुआ है। अत्यंत दयनीय आर्थिक स्थिति के बावजूद, रोशन ने हार नहीं मानी। बाहर जाकर पढ़ाई करने के संसाधन नहीं थे, इसलिए उन्होंने ट्यूशन पढ़ाकर अपनी शिक्षा का खर्च निकाला और खुद की मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की। सरकारी स्कूल और स्थानीय कॉलेज से पढ़ाई करनेवाले रोशन ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। यह भी पढ़ें- अविनाश का स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्टार पद पर हुआ चयन उनकी यह उपलब्धि इलाके के अन्य बच्चों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.