रांची, जून 20 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को झालसा के तत्वावधान में डालसा द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 7:30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और विशिष्ट अतिथि न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा शामिल होंगे। प्रशिक्षक पंचानन सिंह के संचालन में होने वाले इस आयोजन से राज्य की सभी जेलों के कैदी, संप्रेषण गृह और वृद्धाश्रमों के लोग भी वर्चुअल जुड़ेंगे, जिससे करीब 25 हजार लोगों के एक साथ योग करने की संभावना है। यह भी पढ़ें- ऑक्सीजन पार्क में संत निरंकारी फाउंडेशन का होगा सत्र यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 21 को खुले रहेंगे स्कूल यह भी पढ़ें- उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज में योग दिवस का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...