लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। सिविल कोर्ट में बनी नयी बिल्डिंग में सोमवार की सुबह लिफ्ट अचानक बंद हो गई। गोला निवासी एक युवक लिफ्ट में डेढ़ घंटे तक फंसा रहा। उसने अंदर से अफसरों, वकीलों को फोन किया तो जेल गेट चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग पहुंचे। उसके बाद किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोलकर उसे निकाला गया। इस दौरान लिफ्ट के बाहर जबरदस्त भीड़ जमा रही।सिविल कोर्ट परिसर में अदालतों के लिए दो नयी इमारतें बनायी गयी हैं। इसमें परिवार न्यायालय भी है। दोनों इमारतें चार-चार मंजिल की हैं। अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा के लिए दोनों बिल्डिंग में सीढ़ियों के साथ साथ लिफ्ट भी लगायी गयी हैं। पिंक बिल्डिंग में परिवार न्यायालय और पॉक्सो कोर्ट समेत करीब दस अदालतें चल रही हैं। ऊपर की अदालतों में जाने आने के लिये ज्यादातर अधिवक्ता और वादका...