सिविल कोर्ट में पौधारोपण का कार्यक्रम
हजारीबाग, जून 5 -- हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले शुक्रवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट स्थित पार्क में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा की अगुवाई में कई पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी के साथ-साथ मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, पारा लीगल वालेंटियर और विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्रा मौजूद थे। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हम सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.