बांका, दिसम्बर 8 -- बांका, निज संवाददाता। बांका व्यवहार न्यायालय परिसर के स्थाई लोक अदालत भवन में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन बांका जिला विधिक सेवा प्राधिकार,जिला विधिज्ञ संघ एवं जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वाधान में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सत्यभूषण आर्य,एडीजे वन अभिषेक कुमार भान, हेडक्वार्टर डीएसपी आदित्य कुमार,एचडीएफसी बैंक के वरीय प्रबंधक आज्ञ सिंह, सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उस्मान गनी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर प्रधान जिला जज ने अपने संबोधन में कहा कि यह महादान इसलिए है क्योंकि इससे जीवन की रक्षा होती है,जो न केवल नाते रिश्तेदार बल्कि किसी ऐसे व्यक्ति और परिवार की मदद करता है,जिसे हम जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.