रांची, मार्च 8 -- रांची, प्रमुख सवाददाता। रांची के व्यवहार न्यायालय टीओपी पुलिस ने सिविल कोर्ट में चोरी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। जेल जाने वाले आरोपी का नाम मो शमसाद है और वह हिंदपीढ़ी मदीना मस्जिद के समीप का रहने वाला है। मामले में व्यवहार न्यायालय टीओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि तीन और चार मार्च को चोरों ने व्यवहार न्यायालय के बेसिन के नल की चोरी की थी। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा से चोर की पहचान की गई। इसी बीच आरोपी सात मार्च को फिर से चोरी करने के लिए सिविल कोर्ट परिसर पहुंचा। कोर्ट के कर्मी ने उसे देख लिया और दौड़ाकर पकड़ा। आरोपी को व्यवहार न्यायालय टीओपी के हवाले किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.