समस्तीपुर, मार्च 13 -- समस्तीपुर, कासं। आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा को लेकर व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम व एसपी द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार, जिला मुख्यालय स्थित 15 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा को पूर्णतः स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने त्रस्तिरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। इसमें प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही गश्ती दल लगातार केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं डीएसपी, मुख्यालय को नोडल पदाधिकारी के रूप में जम्मिेदारी सौंपी गई है। प्रश्न पत्रों और ओएम...