किशनगंज, जून 27 -- किशनगंज। संवाददाता बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार शुक्रवार को सिविल कोर्ट परिसर में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज नम्रता तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान सचिव ओम शंकर द्वारा जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में सभी को शपथ पाठ कराया गया। समारोह में न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, व्यवहार न्यायालय व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी और पारा विधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मियों और पारा विधिक स्वयंसेवकों को तंबाकू, सिगरेट, अल्कोहल (शराब) तथा अन्य सभी प्रकार के घातक व नशीले पदार्थों...