हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर हल्द्वानी में सांसद निधि से बने टिन शेड का लोकार्पण किया। इस दौरान बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं ने सांसद का आभार जताया। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष कमल किशोर पंत ने कहा कि टिन शेड बनने से अधिवक्ताओं को काफी राहत मिली है। सांसद ने कहा कि आगे भी वह हरसंभव मदद करते रहेंगे। यहां प्रथम अपर जिला जज सुजीत कुमार, महापौर गजराज बिष्ट समेत बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...