काशीपुर, मई 21 -- काशीपुर, संवाददाता। अधिवक्ता ने सिविल कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति पर गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बसंत विहार, गिरिताल निवासी सतपाल सिंह काशीपुर तहसील व सिविल कोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे अपने न्यायिक कार्य के सिलसिले में परिवार न्यायालय के बाहर मौजूद थे। उसी दौरान महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू, जालंधर, पंजाब निवासी देवेन्द्र धीर वहां आया और अचानक अधिवक्ता सतपाल सिंह के साथ आक्रामक हो गया। यह भी पढ़ें- जातिसूचक शब्द कहे, जान से मारने की धमकी दी आरोप है कि देवेंद्र धीर ने अधिवक्ता को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। मामूली कहासुनी के बाद जा...