सीवान, मार्च 15 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट में परिचारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए रविवार को जिले के 17 केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सुरक्षा और नियमों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित है। प्रथम पाली सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:00 से शाम 04:00 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम काफी महत्वपूर्ण है। पहली पाली के लिए सुबह 08:30 से 09:30 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.