रांची, फरवरी 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में एक बार फिर ईमेल के जरिए सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ईमेल आने के बाद पूरे सिविल कोर्ट परिसर की बम निरोधक दस्ते के द्वारा तलाशी ली गई। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सिविल कोर्ट परिसर की जांच की। कोर्ट रूम समेत पूरे इलाकों में बम निरोधक दस्ता ने बम को खंगाला। लेकिन, कुछ नहीं मिला। एहतियात के तौर पर सिविल कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएसपी ने बताया कि एक ईमेल के माध्यम से रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम उड़ाने की धमकी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.