मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। सिविल कोर्ट का 36वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस दौरान अखंड रामायण पाठ के साथ हवन-पूजन किया गया। इस अवसर पर यज्ञ में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव समेत काफी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्राह्मण के रूप में विनोद कुमार उपाध्याय, संजय त्रिपाठी ने यज्ञ व आरती कराया। बार के अध्यक्ष शमसुल हसन, महामंत्री लक्ष्मी कान्त यादव ने बताया कि आज ही के दिन 1990 में दीवानी न्यायालय शीतला माता मंदिर के पास बच्चा बाबू के किराये के मकान में शुरू हुआ था। मई 1995 में तत्कालीन जनपद न्यायाधीश आरसी पाण्डेय के प्रयास से अपने भवन में स्थापित हुआ। तब से अधिवक्ता बार के सहयोग से स्थापना दिवस मनाते चले आ रहे है। इस दौरान तमाम अधिवक्ताओं ने हवन में आहुति दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.