देवरिया, अप्रैल 21 -- देवरिया। सोमवार को जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें सिविल कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद राव पर हुए प्राणघातक हमले की निंदा की गई। अध्यक्ष सच्चितानंद ने कहा कि भूमि पर सीमांकन के लगे खंभों को तोड़ना नियम विरूद्ध है। अधिकारियों को इसका संज्ञान लेना चाहिए।मंत्री धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान सुग्रीव मिश्र, सुनील श्रीवास्तव, लालजी अभिनव, यत्रिंद्र मणि, अखिलेश्वर मणि, विनय, रामप्रवेश सिंह, हरिवंश, बृजेश सिंह, रवि मिश्र व गोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- न्यायिक कार्य से विरत रहकर वकीलों को किया विरोध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...