जमशेदपुर, जून 29 -- जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय ने सिविल कोर्ट के कार्य समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के आदेश के अनुसार, 29 जून 2026 से जमशेदपुर और घाटशिला सिविल न्यायालयों में न्यायिक कार्य सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगा। न्यायालय में दोपहर 1.00 बजे से 1.30 बजे तक आधे घंटे का अवकाश रहेगा। न्यायालय के कार्यालयों का समय हालांकि पूर्ववत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। यह बदलाव झारखंड हाईकोर्ट के सिविल एवं आपराधिक न्यायालय नियमों के तहत जारी पूर्व आदेश के क्रम में किया गया है। आदेश की प्रति परिवार न्यायालय, श्रम न्यायालय, बार एसोसिएशन, उपायुक्त, एसएसपी सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है और इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...