अररिया, मार्च 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 11 विभिन्न केन्द्रों पर सिविल कोर्ट अटेंडेंट पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा संपन्न हुई। यह परीक्षा दोनो पालियों में हुई। इस परीक्षा में महज 30 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 70 फीसदी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान विभिन्न वरीय अधिकारी विभिन्न परीक्षा का निरीक्षण करते दिखे। जिला कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कोर्ट अटेंडेंट पद के लिए संपन्न प्रारंभिक परीक्षा में 10, 576 परीक्षार्थियों में 3160 छात्र-छात्राएं शामिल हुए जबकि 7416 अनुपस्थित। यह परीक्षा अररिया जिला मुख्यालय के सात व फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय के चार केन्द्रों पर हुई। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में कुल 5288 परीक्षार्थियों में से 16 सौ उपस्थित हुए जबकि 3688 अनुपस्थित। इसी तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.