कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में सिविल कोर्ट के अटेंडेंट (पियून/ऑर्डरली) पद के लिए 15 मार्च को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता मेराज जमील की अध्यक्षता में बैठक कर अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा के लिए जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 6264 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।अभ्यर्थियों के प्रवेश को लेकर समय निर्धारितपरीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश का समय भी निर्धारित कि...